सुन्दरपुर माझी टोला में जल टंकी और नल कूपों से पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से बढ़ी कठिनाई

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

पाकुड़िया, पाकुड़, झारखण्ड:- जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा निर्मित जल टंकियों और बड़े पैमाने पर बनाए गए नल कूपों की पूर्ण मरम्मति नहीं की जाने तथा जल टंकियों से पेयजल की आपूर्ति नहीं होने की सूचना के बाद भी विभिन्न ग्रामीण इलाकों में ठंड के मौसम में जल की आपूर्ति नहीं होने से कठिनाई बढ़ी। हालांकि ठंड के दिनों में लोग दूसरे टोले तथा दूर से जल लाकर उपयोग करते रहे हैं, लेकिन गर्मी और कड़ी धूप में लोगों के समक्ष पेयजल की कठिनाइयां बढ़ती रही हैं।
 
इसी क्रम में पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर पंचायत के ग्राम श्यामसुंदरपुर माझी टोला में जल टंकी तथा नल कूप की खराबी के कारण टोलेवासियों को फिलहाल दूर से पेयजल लाना पड़ता है। 17 फरवरी को टोले की महिलाओं ने बताया कि बहुत दिनों से जल टंकी से जल की आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें दूसरे स्थान से पानी लाना पड़ता है, जबकि नल कूप बिल्कुल खराब पड़ा है।
 
वहीं प्रखंड मुख्यालय पाकुड़िया स्थित चांय पाड़ा परमेश्वर धर्मशाला तथा बांध पोखर के निकट जल टंकी से जल आपूर्ति बहुत दिनों से बाधित देखी गई। लोगों का मानना है कि मौसम के बदलाव के साथ पेयजल की कठिनाइयां बढ़ती हैं। जल एवं स्वच्छता विभाग को स्थल निरीक्षण कर सभी नल कूपों और जल टंकियों को ठीक करना चाहिए ताकि पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें