शिक्षक संघ ने 03 मार्च को होली के अवकाश की मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र एवं जिला महामंत्री कलीमुल्लाह के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र देकर होलिका दहन और होली के मध्य 03 मार्च जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि जनपद में अधिकांश शिक्षक दो सौ से छः सौ किमी0 दूर दूसरे जनपद के हैं।
 
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अवकाश तालिका में 02 मार्च को होलिका दहन और 04 मार्च को होली है, 03 मार्च को अवकाश न होने के कारण, घर परिवार में होली मनाने के लिए जाने वाले दूरस्थ जनपद के शिक्षक 03 मार्च को पुनः विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य नहीं कर पाएंगे।
 
इसलिए 03 मार्च को भी अवकाश घोषित किया जाना यथोचित होगा, जिससे कि सभी शिक्षक घर परिवार में हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मना सकें। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री कलीमुल्लाह के अलावा संजय कुमार कन्नौजिया, दिलीप चौधरी, राम विलास चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें