नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana News: हरियाणा में 590 करोड़ रुपये घोटाला, हाई-लेवल जांच कमेटी गठित
Haryana News: हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के बैंक खातों से करीब 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में राज्यपाल के आदेश पर हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
जांच कमेटी की अध्यक्षता वित्त विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता करेंगे। कमेटी को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह इस बात की पड़ताल करे कि IDFC बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक को सरकारी पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया क्या थी और इसे किस स्तर पर मंजूरी दी गई। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि किन अधिकारियों या कर्मचारियों ने इन बैंकों में सरकारी धन ट्रांसफर करने की अनुमति दी।
इस मामले में पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में IDFC First Bank की चंडीगढ़ शाखा और AU Small Finance Bank की सेक्टर-32 चंडीगढ़ शाखा के कर्मचारियों को नामजद किया गया है। जांच एजेंसियों ने दोनों बैंकों से संबंधित खातों और लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड तलब कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सरकारी विभागों के खातों से बड़ी रकम इन बैंकों में ट्रांसफर की गई। अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह प्रक्रिया नियमानुसार हुई या इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या मिलीभगत शामिल थी।
सरकार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए वित्तीय निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments