मर्डर या सुसाइड… हाथ में तमंचा, ससुराल में शव; सामने आई सलहज से अवैध संबंधों की खौफनाक कहानी

सामने आई अवैध संबंधों की कहानी साले ने मारी बहनोई को गोली कंफ्यूजन में पुलिस

Swatantra Prabhat Picture
Published On

ससुराल में तमंचे संग मिला शव, सलहज से रिश्तों पर उलझी हत्या-सुसाइड की गुत्थी

इटावा-उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक व्यक्ति का शव उसके ससुराल में मिला, जिसके हाथ में तमंचा था. पुलिस ने इसे आत्महत्या माना, लेकिन मृतक की बेटी और बहू ने सलहज से अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप लगाया. उनका दावा है कि मामा और ममेरे भाइयों ने गोली मारी. अब पुलिस हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी हुई है और मामले की गहराई से जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक अधेड़ व्यक्ति का शव उसके ससुराल में मिला है. शव के एक हाथ में तमंचा भी मिला है. मौत गोली लगने से हुई है. पुलिस का मानना है कि इस शख्स ने सुसाइड किया है. हालांकि मृतक की बेटी और बहू ने अवैध संबंधों की खौफनाक कहानी बयां करते हुए मामा-मामी और ममेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है. ऐसे में मर्डर और सुसाइड के बीच उलझी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामला इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में हलूपुरा गांव का है. पुलिस के मुताबिक यहां मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में मनोना गांव के रहने वाले 45 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ पप्पू का शव मिला है. उसे गोली लगी है और उसके हाथ में एक तमंचा भी मिला है. हलूपुरा में अनिल की ससुराल है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला मानते हुए जांच शुरू की, लेकिन मौके पर पहुंचे मृतक की बेटी ने दूसरी कहानी सुनाई है.

सामने आई अवैध संबंधों की कहानी

मृतक की बेटी और बहू ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि अनिल के अपनी सगी सलहज के साथ अवैध संबंध थे. दोनों करीब 15 साल से एक दूसरे के संपर्क में थे. इसकी वजह से दोनों परिवार में काफी विवाद चल रहा था. यही नहीं, अनिल के साले ने अपनी पत्नी को घर से निकाल भी दिया था. इसी बीच दो महीने पहले अनिल के बेटे की मौत हो गई. इसके बाद हालात संभलने लगे. इधर, ससुराल में साले और सलहज के बीच सुलह हो गई और सलहज पति के पास हलूपुरा लौट आई.

उप डाक घर कप्तानगंज पर प्रतिदिन बनाया जा रहा आधार कार्ड-सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक आधार कार्ड सम्बंधी किया जा रहा कार्य Read More उप डाक घर कप्तानगंज पर प्रतिदिन बनाया जा रहा आधार कार्ड-सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक आधार कार्ड सम्बंधी किया जा रहा कार्य

साले ने मारी बहनोई को गोली

बताया जा रहा है कि सलहज के मायके से लौटने की खबर मिलने पर अनिल फिर उससे मिलने के लिए ससुराल पहुंच गया. आरोप है कि उसे देखते ही अनिल के साले ने आपा खो दिया और अपने बेटों के साथ मिलकर उसे गोली मार दी. मृतक अनिल की बेटी ने बताया कि पहले भी उसके मामा और ममेरे भाइयों ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी. मृतक की पुत्रवधू ने भी पुलिस के सामने यही आरोप दोहराए हैं.

शिक्षा के मंदिर में मर्यादा की उड़ी धज्जियां, सोनभद्र की घटना Read More शिक्षा के मंदिर में मर्यादा की उड़ी धज्जियां, सोनभद्र की घटना

कंफ्यूजन में पुलिस

अब तक मामले को सुसाइड मानकर जांच कर रही पुलिस मृतक की बेटी और पुत्रवधू के बयान दर्ज करने के बाद कंफ्यूजन में पड़ गई है. पुलिस के मुताबिक मामला जो नजर आ रहा है, वास्तव में वो है नहीं. फिलहाल पुलिस फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से मामले की जांच कर रही है. अनिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

टाटा ए.आई.ए. लाइफ रेणुकूट ब्रांच की 25वीं वर्षगांठ ,फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में उमड़ी सैकड़ों की भीड़ Read More टाटा ए.आई.ए. लाइफ रेणुकूट ब्रांच की 25वीं वर्षगांठ ,फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में उमड़ी सैकड़ों की भीड़

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें