धमतरी में सनसनी: सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी कलाई, जांच के आदेश

पंचायत में मामला उठने के बाद हरकत में आया प्रशासन, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक स्थित ग्राम दहदहा के शासकीय माध्यमिक स्कूल में 35 विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाई काटने का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने स्कूल प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, कक्षा छठवीं से आठवीं तक के करीब 35 छात्र-छात्राओं ने अपनी कलाई काट ली थी। यह घटना करीब 20 दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन हाल ही में जब इसकी जानकारी अभिभावकों को हुई तो उन्होंने इसे पंचायत में उठाया।

प्रशासन ने बच्चों से की बातचीत, जांच जारी

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक टीम स्कूल पहुंची और बच्चों से बातचीत की। पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन का प्रारंभिक अनुमान है कि बच्चों ने एक-दूसरे को देखकर ऐसा कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एबीवीपी ने जताई नाराजगी, विशेष जांच कमेटी की मांग

इस घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कड़ी नाराजगी जताई है। परिषद के जिला संयोजक हितेश घृतलहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचकर सहायक संचालक आर. एन. मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।एबीवीपी ने मामले की जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति पर उठे सवाल

एबीवीपी ने कहा कि यह घटना केवल एक स्कूल की नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। इस घटना ने अभिभावकों में भी चिंता पैदा कर दी है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Haryana: हरियाणा के सिरसा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई अहम राज Read More Haryana: हरियाणा के सिरसा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई अहम राज

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें