जिलाधिकारी ने यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया भ्रमण

परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही-जिलाधिकारी

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज।  जिलाधिकारी  मनीष कुमा वर्मा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 को नकल विहीन कराये जाने के उद्देश्य से ज्वाला देवी इण्टर कालेज, सिविल लाइन सहित अन्य कालेजों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया तथा परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त स्टेटिक मजिस्टेªट व प्रधानाचार्य से चल रही बोर्ड परीक्षा से सम्बंधित जानकारी ली।
 
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की और निर्देश दिए कि सभी सीसीटीवी कैमरे लगातार क्रियाशील रहे साथ ही सीसीटीवी मानीटरिंग सेंटर से लगातार परीक्षा की निगरानी करते रहें। जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पानी की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरूस्त बनाये रखने के लिए कहा है।
 
उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाये कि परीक्षा केन्द्रों के पास कोई भी अनधिकृत व्यक्ति न टहलते हुए मिले। उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगा। परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार