संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
बस्ती।बस्ती जिले केसोनहा थानाक्षेत्र के मंडफ स्थित छोटका पुरवा में सुबह गांव निवासी श्यामनाथ उर्फ मोटू (25) पुत्र शिवनारायण का शव साड़ी में बंधा हुआ छत के कुंडे में लगे पंखे के सहारे लटकता मिला।
परिजनों की सूचना पर डायल 112 के साथ थानाध्यक्ष महेश सिंह पहुंचे। पुलिस ने फाटक को तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के लिए कार्रवाई शुरू की। श्यामनाथ घर पर रहकर राजगीर का काम करता था। शनिवार को देर शाम काम करके घर आया था। ग्रामीण. व पुलिस ने बताया कि किसी बात पर परिजनों और पत्नी से कहासुनी हुई।
वह अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब नहीं जगा तो परिजन उसे जगाने लगे। फाटक खटखटाने पर अंदर से आवाज नहीं आई तो जंगले से देखा। उसका शव कमरे में लटक रहा था। इस बावत थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कारवाई की जाएगी

Comments