सचिव , जेई व APO मनरेगा को कमीशन का लालच देकर सरकारी धन हड़पने के फिराक में जुटी ग्राम प्रधान मंजूदेवी 

पंचायत चुनाव नजदीक देखते हुए ग्राम प्रधान मंजू देवी मनरेगा के नाम पर फर्जीवाड़ा करने में दिख रही माहिर पहले भी कई बार विकास कार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान कर चुकी हैं ग्राम प्रधान मंजू देवी - सूत्र

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केबहादुरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत करहली खुर्द में मनरेगा कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मानक को दरकिनार कर मनरेगा कार्य कराया जा रहा है, जिसमें दोनों तरफ गेहूं के फसलों की बुआई के बीच मिट्टी कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का सवाल है कि बिना दोनों तरफ मिट्टी की खुदाई के कैसे मिट्टी कार्य हो रहा है?
 
महिला ग्राम प्रधान मंजू देवी और महिला मेट करमैता देवी पर सरकारी धन के लूटने का आरोप है। सचिव, जेई और मनरेगा एपीओ भी ग्राम पंचायत करहली खुर्द के मनरेगा भ्रष्टाचार में शामिल हैं।बीडीओ बहादुरपुर ने ग्राम पंचायत करहली खुर्द के मनरेगा घोटाले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब मानक विहीन होगा मनरेगा कार्य तो ग्राम पंचायत करहली खुर्द का कैसे होगा विकास?
 
सूत्रों की माने तो विकासखण्ड बहादुरपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत करहली खुर्द ग्राम प्रधान मंजू देवी पहले भी कई बार विकास कार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान कराने में बाजी मार चुकी है और जिम्मेदार अधिकारी / कर्मचारी अपना - अपना हिस्सा कमीशन लेकर चुप्पी साधे रहते हैं पुनः वही भ्रष्टाचार का खेल करने की तैयारी में ग्राम प्रधान मंजू देवी जुटी है ।
 
सचिव , टीए व मनरेगा एपीओ के लापरवाही कार्यों के प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है और ग्राम पंचायत करहली खुर्द में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार जारी है यदि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत करहली खुर्द के विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच हो जाए तो बहुत बड़े घोटाले का भंडाफोड़ हो सकता है । उक्त प्रकरण में खण्ड विकास अधिकारी बहादुरपुर ने जांच कर जारी फर्जी मस्टर रोल को जीरो करने का निर्देश दिया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें