नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
महाराष्ट्र का अभियुक्त प्रयागराज में गिरफ्तार
ब्यूरो प्रयागराज। महाराष्ट्र राज्य के जनपद बीड अन्तर्गत थाना शिरुर (कासर) पर पंजीकृत मु0अ0सं0-55/2025 धारा-109/115(2)/118(1)/117(2)/352/351(3)/189(2)/191(2)/191(3)/190 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त सतीश उर्फ खोक्या निराल्या भोसले निवासी झापेवाड़ी क्षेत्र तहसील शिरुर (कासर) जनपद बीड राज्य महाराष्ट्र को कमिश्नरेट प्रयागराज के जोन गंगानगर एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र पुलिस का सहयोग करते हुए दिनांक-13/03/2025 को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक बीड राज्य महाराष्ट्र द्वारा अभियुक्त सतीश उर्फ खोक्या निराल्या भोसले उपरोक्त को गिरफ्तार करने में एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासों की प्रशंसा की गयी तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गयी थी। इसी क्रम में आज दिनांक-24.02.2026 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उक्त पुलिस टीम को शुभकामनाएं दी गयी।

Comments