सपा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, हर घर नल योजना के लिए विधायक, मंत्री जिम्मेदार

हर घर जल नल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन, हर घर नल योजना फ्लाप

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर हर घर जल नल योजना में भ्रष्टाचार को लेकर पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया ।सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा के झूठे विकास की पोल खुल चुकी है। बतादें कि आज भी जनपद के लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है जो सरकार के लिए किरकिरी से कम नहीं है।

IMG_20260224_205029

डीएम के संभावित निरीक्षण के मद्देनजर साफ सुथरा दिखा ब्लॉक परिसर Read More डीएम के संभावित निरीक्षण के मद्देनजर साफ सुथरा दिखा ब्लॉक परिसर

बतातें चलें कि आज भी कई गांव जैसे  मारकुंडी,, कनपानी, टोला नगवां, में जगह  जगह पाइप लाइन बिछी है लेकिन पानी नहीं पहुंचा और  टंकियों  में  एक बूंद पानी नहीं है। बतादें कि चोपन ,कोन ,नगवां, म्योरपुर में आज भी लोग हैंड पाइप से फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर है, जबकि सरकार द्वारा हर घर जल नल योजना के नाम व प्रचार प्रसार के नाम पर करोड़ों रुपए डकार लिये गये, जिसकी जांच होनी चाहिए।

जिलाधिकारी  के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं संबंधित अधिकारी, कोरम पूरा करने में लगे प्रधान Read More जिलाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं संबंधित अधिकारी, कोरम पूरा करने में लगे प्रधान

IMG_20260224_205003

गोला नगर में बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी, विजय शुक्ला रिंकू Read More गोला नगर में बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी, विजय शुक्ला रिंकू

गौरतलब है कि आज भी कई गांवों में सड़क, बिजली स्कूल तक नहीं है, लेकिन भाजपा के जन प्रतिनिधि सोए हुए हैं। जिसके क्रम में अनीता बैगा ने कहा कि हम ग्रामीणों को को पानी तक शुद्ध नहीं मिल पा रहा है बच्चे गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे हैं जो गंभीर मामला है। कार्यक्रम के दौरान सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल कागजों तक सिमटी हुई है, कोई भी योजना सोनभद्र में ठीक ढंग  से संचालित नहीं हो रही है जो कि यह गंभीर मुद्दा है । लोगों के लिए स्वस्थ रहने के लिये शुद्ध पानी  की जरूरत है पर मौजूदा  सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

कार्यक्रम का संचालन अपलंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया,।इस मौके पर मुख्य रूप से शांति गौंड. अमरावती, अंकित अग्रहरि, सुरेश अग्रहरी रमाशंकर खरवार अशोक केवट, पारस , राजकुमार बैगा, गोविंद अररिया, लक्ष्मी पटेल मुन्ना चौरसिया आदि सैकडों लोग मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें