तहसील दिवस के अवसर पर दुद्धी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जन-शिकायतों की सुनवाई

निष्पक्ष, त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश- जिलाधिकारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-  

शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र बी0एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी में जन-शिकायतों की सुनवाई की गई। तहसील दिवस के दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

IMG-20260207-WA0090

सिद्धार्थनगर में कंपोजिट मदिरा के दुकान के  मुनीम की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत Read More सिद्धार्थनगर में कंपोजिट मदिरा के दुकान के  मुनीम की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा निर्देशित किया गया कि भूमि संबंधी समस्त प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे फरियादियों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण संभव हो सके।

गोरखपुर : गिरफ्तारी न होने से बढ़ा आक्रोश, पांच दिन बाद भी परिजनों को नहीं मिली एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी Read More गोरखपुर : गिरफ्तारी न होने से बढ़ा आक्रोश, पांच दिन बाद भी परिजनों को नहीं मिली एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा तहसील ओबरा में, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा तहसील सदर में तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय द्वारा तहसील दुद्धी में जन-समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।

गोरखपुर: ओवरब्रिज पर मौत का सन्नाटा! तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने MBBS छात्र आकाश पांडेय की छीन ली जिंदगी  Read More गोरखपुर: ओवरब्रिज पर मौत का सन्नाटा! तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने MBBS छात्र आकाश पांडेय की छीन ली जिंदगी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार