लखनऊ सीवर चोक और गंदगी से त्रस्त ब्रह्म नगर के लोग, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लखनऊ।

राजधानी लखनऊ के नगर निगम जोन-5 अंतर्गत रामजी लाल नगर, सरदार पटेल नगर वार्ड स्थित ब्रह्म नगर मोहल्ले में लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। बीते कई महीनों से नियमित सफाई न होने के कारण सीवर चोक हो चुके हैं, जिससे नालियों में गंदा और बदबूदार पानी भरा हुआ है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि यह दूषित पानी कई बार घरों में भी घुस जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है। बावजूद इसके नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

शास्त्रीनगर में पुल निर्माण निरस्तीकरण के विरोध में युवाओं ने मुड़वाया सिर का बाल, आंदोलन तेज Read More शास्त्रीनगर में पुल निर्माण निरस्तीकरण के विरोध में युवाओं ने मुड़वाया सिर का बाल, आंदोलन तेज

मोहल्ले के निवासी अवधेश, सुनील श्रीवास्तव, विद्यानंद मिश्रा और ऋतिक मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कई बार पार्षद संध्या मिश्रा और नगर निगम अधिकारियों को लिखित शिकायत पत्र सौंपे, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। हर बार सिर्फ आश्वासन दिया गया, पर जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ।

बगहा–बेलवनिया पुल को लेकर शास्त्री नगर में अहम बैठक, आंदोलन तेज करने का ऐलान Read More बगहा–बेलवनिया पुल को लेकर शास्त्री नगर में अहम बैठक, आंदोलन तेज करने का ऐलान

वहीं स्थानीय निवासी पीयूष तिवारी ने बताया कि वार्ड के पूर्व पार्षद गिरीश मिश्रा के प्रयास से पहले नगर आयुक्त गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारियों द्वारा वार्ड का निरीक्षण कराया गया था, लेकिन ब्रह्म नगर मोहल्ले में न तो कोई सफाई कराई गई और न ही दोबारा निरीक्षण हुआ। इससे साफ है कि इस क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

सबसे बड़ा धर्म है गरीबों की सेवा: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी Read More सबसे बड़ा धर्म है गरीबों की सेवा: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी

मोहल्ले में जगह-जगह कूड़े के ढेर, जाम नालियां और बदबूदार पानी लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं।

स्थानीय निवासियों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और सीवर की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

मोहल्लेवासियों ने नगर आयुक्त और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द ब्रह्म नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, चोक सीवरों की मरम्मत कराई जाए और नियमित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें