शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में फरवरी महीने के प्रथम शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले जमीन सम्बन्धित प्राप्त हुए, जिसका शंका समाधान मौके पर ही तत्परता के साथ निस्तारण किया गया। जमीन सम्बन्धी मामले को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों का निस्तारण भी कराया गया।

IMG-20260207-WA0094

सबसे बड़ा धर्म है गरीबों की सेवा: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी Read More सबसे बड़ा धर्म है गरीबों की सेवा: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें।

ओबरा नगर पंचायत में पावर गेम अध्यक्ष पर नियमों की अनदेखी का आरोप, EO की जॉइनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट पर उठे सवाल Read More ओबरा नगर पंचायत में पावर गेम अध्यक्ष पर नियमों की अनदेखी का आरोप, EO की जॉइनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट पर उठे सवाल

IMG-20260208-WA0002

 सोनभद्र में महिला अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की घटना शर्मनाक Read More  सोनभद्र में महिला अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की घटना शर्मनाक

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके, शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी दुद्धी ने 69 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 64 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी श्री हेमेन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें। इसी क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया।

इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज उत्कर्ष द्विवेदी, तहसीलदार राबर्ट्सगंज अमित कुमार आदि ने 155 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 14 मामलें निस्तारित किये गये। 06 टीम को क्षेत्र में भेजकर 06 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 20 मामले निस्तारित हुए, बाकी 35 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

इसी तरह सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार,नायब तहसीलदार आदि ने 31 शिकायतों को सुनते हुए मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये, 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरण को निस्तारित किये गये। बाकी 28 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार