राजनीति
भारत
जन आरोग्य मेले में 160 मरीजों का जांच कर दवाइयां दी गई
सिद्धार्थनगर, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर पर जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में डॉ एस सी शर्मा द्वारा 131 मरीजों का जांच कर दवाइयां दी गई, डॉक्टर एस सी शर्मा ने बताया कि इस फरवरी मौसम में गलन से भरी ठंड देखने को मिल रहा है। पैरों में व कमर जोड़ों में दर्द जैसे बीमारी देखने को मिलता है।ठंडक से बचने के लिए गर्म कपड़ा एवं अलाव जलाकर उसके समीप बैठें। पैरों के तलवों में नूरानी, साकुन का तेल लगाए। खासी, जुकाम, सर्दी ,नजला ,टाई फाई , बचने का सहज तरीका है। सही ढंग से इलाज करवाए।खान पान में लापरवाही ना बरते।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा रामनाथ कठौतिया में डॉ राहुल कुमार ने 29 मरीजों को देखा और उचित सलाह बताकर दवा दी। अपने घरों में नौनिहाल बच्चों के शरीर पर गर्म तेल मालिश करें और खान पान पर विशेष ध्यान दे तथा ठंड से बचाए। इस मौके पर फार्मासिस्ट राकेश कुमार, त्रिशुल चतुर्वेदी, धीरज राय,राजू आदि मौजूद रहे ।

Comments