नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पत्रकार की मौत पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
परिजन सरकारी नौकरी व 1 करोड़ मुआवजा समेत 7 सूत्रीय मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
गोण्डा। जनपद में हाईटेंशन विद्युत तार टूटने से पत्रकार रंजीत तिवारी की दर्दनाक मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर पत्रकारों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद इकाई गोण्डा ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मंडलायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जिला अध्यक्ष प्रदीप तिवारी और मंडल महामंत्री बागीश तिवारी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण भी है। संगठन ने मृतक पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
ज्ञापन में यह भी प्रमुख रूप से उठाया गया कि जनपद में जगह-जगह जर्जर व लटकती विद्युत लाइनों के कारण आमजन की जान पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में इन लाइनों को तत्काल हटाकर भूमिगत किए जाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
संगठन ने हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मामले की निष्पक्ष जांच तथा जांच टीम से संदिग्ध अधिकारियों को हटाने की मांग की है। इसके साथ ही पूरे जिले की विद्युत व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही गई है।
पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने पत्रकारों के लिए बीमा सुविधा, श्रम कार्ड, स्थायी समिति की नियमित बैठकें तथा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा।
इस दौरान संगठन के संरक्षक राजकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, सुरेश मिश्रा, रणविजय सिंह, राहुल शुक्ला, अशोक पाठक, प्रदीप तिवारी (बुलेट), तहसील अध्यक्ष गोंडा विष्णु प्रताप मिश्रा, मनकापुर के तहसील अध्यक्ष राकेश, करनैलगंज के तहसील अध्यक्ष श्रीनाथ रस्तोगी, तरबगंज के तहसील अध्यक्ष योगेश कुमार पांडे सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि पत्रकार एसोसिएशन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन up breaking news यूपी ब्रेकिंग न्यूज़ Law and Order UP कानून व्यवस्था यूपी electricity department negligence हाईटेंशन तार हादसा Journalist Protest UP Gonda Journalist Death गोण्डा पत्रकार मौत मामला High Tension Wire Accident Ranjeet Tiwari Death रंजीत तिवारी मौत विद्युत विभाग लापरवाही पत्रकार विरोध यूपी Compensation Demand 1 Crore 1 करोड़ मुआवजा मांग Government Job Demand Family परिजन को सरकारी नौकरी Rural Journalist Association Power Line Safety Issue बिजली तार सुरक्षा समस्या Administrative Negligence India प्रशासनिक लापरवाही भारत Protest Warning 15 Days 15 दिन आंदोलन चेतावनी


Comments