राजनीति
भारत
लायंस क्लब हर्ष द्वारा 8 फरवरी को विशाल निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन
आगामी रविवार को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण
प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा आगामी रविवार को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मोहनगंज–जेठवारा मार्ग स्थित देव मैरेज लॉन, पड़वासी में पूर्वाह्न 10 बजे से प्रारंभ होगा। चिकित्सा परीक्षण शिविर का शुभारंभ शिवसहाय अवस्थी, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा किया जाएगा। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रतापगढ़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रीय विधायक जीतलाल पटेल ने भी शिविर में शामिल होने की सहमति प्रदान की है।
लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल शुक्ला अपनी कुशल एवं अनुभवी चिकित्सक टीम के साथ उपस्थित रहेंगे, जो जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला (लल्लू शुक्ला) का विशेष सहयोग रहेगा।
साथ ही लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यगण समय से उपस्थित रहकर जरूरतमंद मरीजों और चिकित्सकीय टीम को अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करेंगे।लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा आयोजित यह चिकित्सा शिविर क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

Comments