लकड़ी माफिया फिर सक्रिय, हरे नीम के पेड़ों की कटाई से ग्रामीण चिंतित
On
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
हमीरपुर
कुरारा विकास क्षेत्र के पतारा गांव में लकड़ी माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। ये माफिया किसानों से हरे पेड़ खरीदकर उनकी कटाई करवा रहे हैं और भारी मुनाफे पर उन्हें बेच रहे हैं। जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि ग्रामीणों में भी रोष बढ़ रहा है।
पूर्व में हमीरपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने लकड़ी माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी।
उनके निर्देश पर कई लकड़ी के थोक खरीददारों के टाल सील कराए गए थे। इसके बाद स्थिति कुछ समय के लिए नियंत्रण में रही, लेकिन अब धीरे-धीरे यह अवैध गतिविधि दोबारा बढ़ने लगी है। क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी रामकिशोर, कामता, शिवनारायण व पतारा गांव के महेंद्र और रामस्वरूप सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लकड़ी माफिया बेखौफ होकर हरे नीम के पेड़ काट रहे हैं। उनकी मानें तो कार्रवाई न होने के कारण इनके हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
नीम के पेड़ों की बिना रोक-टोक कटाई से क्षेत्र में उनकी संख्या तेजी से घट रही है, जो पर्यावरण और ग्राम की हरियाली के लिए गंभीर खतरा है। इस संबंध में जिला वन अधिकारी अनिल श्रीवास्तव से बात की गई। उन्होंने बताया कि मामला अब तक उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन यदि ऐसा हो रहा है तो विभाग द्वारा जांच करवाई जाएगी। दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
21 Jan 2026
20 Jan 2026
20 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
20 Jan 2026 20:44:45
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के मामले...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List