भ्रष्टाचार की भेट चढ़ी ग्राम पंचायत गढ़ी इब्राहिमपुर की नवनिर्मित सस्ते गल्ले की दुकान

मानकों को दरकिनार कर पुरानी एवं पीला ईंटों के साथ साथ बालू का किया गया जमकर उपयोग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नित्यानंद बाजपेई 
 
लखीमपुर खीरी- जनपद के विकास खंड पसगवां की ग्राम पंचायत गढ़ी इब्राहिमपुर में अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार का अंबार लगा हुआ है। ग्राम पंचायत के विकास के जिम्मेदार जहां एक ओर विकास को लूटने खसोटने में लगे है तथा अपना विकास करने में लगे है, वहीं दूसरी ओर गढ़ी इब्राहिमपुर के ग्रामवासी बदहाली में जीवन जीने को मजबूर है। अभी कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत गढ़ी इब्राहिमपुर में नव निर्मित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में जमकर भ्रष्टाचार किया गया उक्त दुकान के निर्माण में पुरानी ईंटों के साथ साथ पीला ईंट का भी उपयोग किया गया साथ ही साथ उक्त नव निर्मित भवन के निर्माण में मौरंग के स्थान पर जमकर बालू का भी उपयोग किया गया।
 
उक्त भवन के निर्माण के शुरुआती दौर में समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों के कारण उक्त भवन का कुछ समय के लिए निर्माण कार्य रोक दिया गया परंतु कुछ समय के पश्चात ग्राम पंचायत के दबंग प्रधान शब्बन बेग तथा ग्राम पंचायत सचिव रोहित बजाज के द्वारा उक्त भवन के निर्माण कार्य को पूरा करवा दिया गया। उक्त भवन के निर्माण कार्य में ग्राम प्रधान शब्बन बेग और ग्राम पंचायत सचिव रोहित बजाज के द्वारा जमकर घोटाला किया गया।
 
अगर उक्त नव निर्मित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के निर्माण की गहनता से जांच हो तो लाखों का घोटाला सामने आएगा। वही सूत्र बताते है कि ग्राम पंचायत गढ़ी इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान शब्बन बेग एवं सचिव रोहित बजाज के द्वारा ग्राम पंचायत के कुछ विकास कार्य सिर्फ कागजों में ही किए गए है तथा उनका पैसा निकाल लिया गया है। वही ग्राम पंचायत में बजबजाती नालिया उखड़ा खड़ंजा खड़ंजे पर चोक नालियों का बहता पानी ग्राम पंचायत में हुए विकास को बयां कर रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार