राजनीति
इकाना स्टेडियम में India vs Afghanistan ODI, रोहित-कोहली का दिखेगा जलवा
इंडिया का सामना अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से होगा
लखनऊ- क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के भारत दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। दौरे के तहत एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगीवनडे सीरीज का दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से होगा।
रोहित-कोहली की बल्लेबाजी का मिलेगा रोमांच
लखनऊ के दर्शकों को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी देखने का मौका मिलेगा। साथ ही जसप्रीत बुमराह की सटीक यॉर्कर भी मुकाबले को रोमांचक बनाएगी। सीरीज का पहला वनडे धर्मशाला और तीसरा चेन्नई में खेला जाएगा।
पिछली बार कोहरे में रद्द हुआ था मुकाबला
इकाना स्टेडियम में पिछले वर्ष भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच प्रस्तावित वनडे मुकाबला घने कोहरे के कारण शुरू नहीं हो सका था। दृश्यता बेहद कम होने से मैच रद्द करना पड़ा था। ऐसे में इस बार दर्शकों को पूरे रोमांच की उम्मीद है।
पहली बार लखनऊ में भारत-अफगानिस्तान भिड़ंत
अब तक दोनों टीमों के बीच चार वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने तीन जीते हैं और एक मैच टाई रहा है। हालांकि इकाना स्टेडियम अफगानिस्तान का घरेलू मैदान भी रह चुका है, लेकिन लखनऊ में भारत और अफगानिस्तान के बीच यह पहला आधिकारिक वनडे मुकाबला होगा।अफगानिस्तान टीम में राशिद खान जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी मैच को और दिलचस्प बनाएगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Comments