पूरे बेदुआ में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
प्रतापगढ़। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला के नेतृत्व में पूरे बेदुआ,कटरा रोड में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।शिविर में डॉ. दीपक शुक्ला (डेंटल), डॉ.अनिल श्रीवास्तव (नेचुरल पैथी), डॉ.संजय पाल (होम्योपैथी) एवं डॉ.अनिल कुमार श्रीवास्तव (योगा थैरेपिस्ट) ,डॉ.अनिल कुमार त्रिपाठी ने मरीजों का जांचोपरांत इलाज किया।
शिविर में लगभग दो दर्जन से ज्यादा मरीजों ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। प्रमुख रूप से महक,पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रभावती देवी, आशीष कुमार, स्वामीनाथ मौर्य, अनिल त्रिपाठी, हरिकेश पांडे, मोहम्मद अकरम, कृष्ण कुमार, शिवांश विश्वकर्मा, गिरजा शंकर पटेल, जयप्रकाश शर्मा, सुनीता फुलवारी, अंजनी कुमार, दिनेश कुमार प्रजापति, सुभाष, सूरज यादव,रामकली, पुष्पराज वर्मा आदि मरीज उपस्थित रहे।इस शिविर में शुगर, किडनी, घुटनो का दर्द, माइग्रेन, लीवर, कब्ज, थायराइड, बी.पी. जैसी बीमारियों का इलाज किया गया।
इसके अलावा महिलाओं से सम्बन्धित बीमारियों का भी इलाज हुआ।अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यह शिविर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक वरदान है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है।चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को अच्छी चिकित्सा मिले।
हम आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन करते रहेंगे।डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक्यूप्रेशर और एक्यूपंचर उपचार केंद्र की सेवाओं से मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है।हमारे यहां केंद्र में रेकी, सुपर एडवांस्ड चाइनीज आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर और एक्यूपंचर के माध्यम से लोगों का इलाज किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, राहुल सरोज,नूर आलम,देवमणि पाण्डेय उपस्थित रहे।
swatantra prabhat pratapgarh news uttar pradesh news Swatantra Prabhat Lucknow प्रतापगढ़ समाचार Free Medical Camp Pratapgarh Pura Bedua Katra Road Congress Medical Cell Dr Deepak Shukla Dr Neeraj Tripathi Health Camp UP Free Health Checkup Camp Dental Camp Homeopathy Treatment Camp Yoga Therapy Camp Acupressure Treatment Poor Welfare Program नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ स्वास्थ्य जांच शिविर गरीबों के लिए इलाज कटरा रोड प्रतापगढ़

Comments