सिद्धार्थनगर में युवक का शव  पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे  लटका हुआ मिला

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, जिले के  मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के  ग्राम पंचायत रतनपुर निवासी अजीत कुमार उर्फ गोलू (20) पुत्र चंद्र प्रकाश  सोमवार शाम लगभग तीन बजे घर से खाना खाकर निकला, देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन फ़ोन स्विच ऑफ बता रहा था, परिजनों ने गांव के इर्द गिर्द  काफी  खोजबीन किया न मिलने पर नात रिश्तेदारों के पास फोन लगाकर जानकारी प्राप्त किए लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

मंगलवार की  सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के उत्तर स्थित बूढ़ी राप्ती नदी के समीप एक भिलोर के पेड़ से लटकता शव देखा तो, उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे  लटका हुआ देखकर लोग करीब से जाकर पहचान किया तो उसकी पहचान  अजीत कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई, इसकी सूचना  परिजनों को दी , सूचना पाकर स्वजन घटना स्थल पर पहुंचकर देखा तो जैसे पांव तले जमीन खिसक गई हो,   आस- पास के ग्रामीण घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में पहुंच गए।

घटना की सूचना  पुलिस को दी गई,सूचना पर पहुंची पुलिस  जांच में जुट गई, लाश को पेड़ से नीचे उतरवाया, पंचनामा भरकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि मृतक के पिता के तहरीर प्राप्त हुई घटना की सूचना पाकर मौके पर मय फोर्स पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया गया है, जांच में पुलिस पूरी तरह से जुटी हुई है, हत्या के कारण का पता अभी तक नहीं लग पाया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें