होली पर कैमिकल रंगों से बचें, हर्बल रंगों से मनाएं पर्व : विनोद जायसवाल

कैमिकल युक्त रंगों का प्रयोग करने से त्वचा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
 
नैनी- क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी समाजसेवी विनोद जायसवाल ने क्षेत्रवासियों से होली पर्व को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर कैमिकल युक्त रंगों का प्रयोग करने से त्वचा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे स्किन खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
 
जायसवाल ने लोगों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक और हर्बल रंगों का ही उपयोग करें, ताकि किसी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का त्योहार है, जिसे आपसी मिलन और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए।उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि होली के पावन अवसर पर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांति और सुरक्षित वातावरण में त्योहार।

About The Author

Post Comments

Comments