सड़क सुरक्षा मानको की अनदेखी करने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेंगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में सड़क सुरक्षा मानको की अनदेखी करने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेंगी। आयुक्त सभागार में आयोजित मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उक्त निर्देश मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने दिया। उन्होने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि दुर्घटनाओं में कमी लायी जाय। इसके लिए मण्डलीय सुरक्षा समिति गाइडलाईन के अनुरूप विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए जनहित में कार्य संपादित करें। 
 
बैठक में परियोजना निदेशक एन.एच.आई. ने बताया कि मुख्यालय स्तर से ओवर स्पीड कैमरा लगाये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है, जिसे फरवरी 2026 के अन्त तक पूर्ण करा लिया जायेंगा। एटीएमएस/कैमरा इंस्टालेशन का कार्य संवेदक द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके निमित्त जरूरी उपकरणों की क्रय किये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ है। मण्डलायुक्त के निर्देश के क्रम में सांकेतिक बोर्ड स्थापित कराये गये है, जो दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में स्थापित है। 
 
यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी ने बताया कि बडेवन पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने तथा हाईमास्ट क्रियाशील न होने के कारण वाहनों के आवागमन में असुविधा उत्पन्न हो रही है। इस संदर्भ में एन.एच.आई. के निदेशक द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही प्रकाश व्यवस्था संचालित करा दिया जायेंगा। मण्डलायुक्त के निर्देश के क्रम में एआरटीओ प्रर्वतन ने बताया कि वाहनों की फीटनेश, लाईसेंश की वैधता तथा ड्रिंकर चालको की गहनता से चेंकिंग की जा रही है तथा संबंधित प्रकरण में त्वरित कार्यवाही भी की जा रही है। 
 
जनपद में गुड सेमेरिटन के रूप में कार्यरत प्रमोद ओझा ने बताया कि छावनी के पास रामरेखा पुल की रेलिंग टूटी हुयी है, जो दुर्घटना का सबब बनी हुयी है। इसे तुरन्त ठीक कराया जाना आवश्यक है। ए.एन.एच.आई. के पास नये वाहन दुर्घटना की स्थिति में मौजूद है परन्तु गैस कटर सहित अन्य उपकरणों की कमी है। जिसे आपातकालीन स्थिति में दुर्घटना के दौरान घायलों की सहायता की जा सकें। 
 
बैठक का संचालन आरटीओ प्रर्वतन बस्ती मण्डल सुरेश कुमार मौर्या ने किया। इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी बस्ती राजीव निगम, मुख्य चिकित्साधिकारी संतकबीर नगर, आरटीओ फरीउद्दीन, सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ल, सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी, गुड सेमेरिटन सदस्य प्रमोद ओझा सहित संबंधित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें