Haryana: हरियाणा में इन लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 2 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन

हरियाणा सरकार प्रदेश के लोगों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है।

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Govt Scheme: हरियाणा सरकार प्रदेश के लोगों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने श्रमिकों और किराए पर रहने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत मकान निर्माण के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन श्रमिकों के पास अपना घर नहीं है, वे भी सुरक्षित और स्थायी आवास का सपना पूरा कर सकें।

2 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण

सरकार की इस योजना के तहत पात्र श्रमिकों को अपने मकान के निर्माण के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन प्रदान किया जाएगा। इस राशि का उपयोग श्रमिक अपने घर के निर्माण या उससे जुड़ी आवश्यकताओं के लिए कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस लोन पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा।

8 वर्षों में करना होगा भुगतान

पटियाला में RTA की स्पेशल चेकिंग, 28 गाड़ियों पर ₹7.82 लाख के चालान Read More पटियाला में RTA की स्पेशल चेकिंग, 28 गाड़ियों पर ₹7.82 लाख के चालान

इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन की राशि को श्रमिकों को अगले 8 वर्षों में किस्तों के माध्यम से चुकाना होगा। ब्याज मुक्त होने के कारण यह ऋण श्रमिकों के लिए काफी राहत भरा साबित होगा और घर बनाने का रास्ता आसान बनेगा।

फूलन देवी की पुण्यतिथि पर परिवर्तन का संदेश  Read More फूलन देवी की पुण्यतिथि पर परिवर्तन का संदेश 

कौन ले सकता है योजना का लाभ

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सेंट्रल जेल में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया Read More कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सेंट्रल जेल में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया

योजना का लाभ वही श्रमिक ले सकेंगे जो हरियाणा में पंजीकृत हों और जिनका पंजीकरण कम से कम 5 वर्षों से नियमित हो। इसके साथ ही आवेदन करने वाले श्रमिक की अधिकतम आयु 52 वर्ष तय की गई है। यह लाभ श्रमिक अपने पूरे जीवन में केवल एक बार ही प्राप्त कर सकता है।

मृत्यु के बाद लाभ नहीं रहेगा जारी

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि श्रमिक की मृत्यु के बाद इस योजना का लाभ आगे जारी नहीं रहेगा। यह योजना केवल जीवित और पात्र श्रमिकों के लिए ही मान्य होगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments