नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सिद्धार्थनगर में कंपोजिट मदिरा के दुकान के मुनीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हत्या की आशंका
सिद्धार्थनगर, जिले के भवनीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफा बरघाट स्थित एक कंपोजिट मदिरा की दुकान के मुनीम मुनीराम( 43) पुत्र छेदी, निवासी जुडवनिया थाना भवानीगंज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुकान के मालिक प्रवेश कुमार यादव पुत्र परशुराम, निवासी चंद्रदीप घाट ने बताया कि होली के कारण दुकान बंद थी। दुकान में माल आया था, जिसे लगवाने के लिए वह रात से ही मुनीम को फोन कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था।
सुबह जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो शटर का ताला तोड़कर देखा गया। अंदर मुनीराम अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया । वह इनर के सहारे सीलिंग फैन से फांसी लगाए हुए बैठे था । मालिक ने तत्काल इसकी सूचना थाना भवानीगंज के थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भवानीगंज, सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की विधिवत छानबीन की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रथम दृष्टया मुनीम की मौत संदिग्ध लग रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सीओ स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनकी जानकारी दी जाएगी।
स्वतंत्र प्रभात Postmortem Report Awaited Local Crime Update Uttar Pradesh Breaking News Bhawaniganj Police Station भवानीगंज थाना Badhni Chafa Barghat बढ़नी चाफा बरघाट Muniram Death Case मुनीराम मौत मामला Liquor Shop Accountant मदिरा दुकान मुनीम Suspicious Death Siddharthnagar संदिग्ध मौत सिद्धार्थनगर Forensic Investigation UP फॉरेंसिक जांच उत्तर प्रदेश Ceiling Fan Hanging Case सीलिंग फैन लटका मामला Shop Owner Pravesh Kumar Yadav प्रवेश कुमार यादव CO Dumariyaganj सीओ डुमरियागंज Brijesh Kumar Singh SHO बृजेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रतीक्षित स्थानीय अपराध अपडेट उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

Comments