नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
श्रीभूमि जिला के दुल्लभछड़ा में एसबीआई शाखा स्थापित करने का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है
क्षेत्रवासियों ने विभागीय अधिकारियों की सराहना की
श्रीभूमि : स्थानीय शुभचिंतकों के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों तथा जनता की जोरदार मांग के परिणामस्वरूप श्रीभूमि जिला के दुल्लभछड़ा में State Bank of India (एसबीआई) की नई शाखा स्थापित करने का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। इस पहल में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों तथा एसबीआई विभाग के अधिकारियों के प्रति क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जनसंख्या की तुलना में दुल्लभछड़ा में अब तक केवल एक ही बैंक शाखा होने के कारण ग्राहकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से अनिपुर–दुल्लभछड़ा–निविया–चेराग़ी–रंगपुर क्षेत्र के सैकड़ों सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को बैंक संबंधी कार्यों के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय कर स्टेट बैंक रामकृष्णनगर ब्रांच में जाना पड़ता था।
इससे वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता था। स्थानीय निवासियों ने आशा व्यक्त की है कि नई शाखा शुरू होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की दैनिक बैंकिंग समस्याओं का अधिकांश समाधान हो जाएगा। इस पहल को जनहित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Comments