नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Sarkari Naukri: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां निकली बंपर भर्ती
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जेल विभाग और वन विभाग के कुल 1679 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के तहत जेल प्रहरी, वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक और जेल सुपरिटेंडेंट के पद शामिल हैं। खास बात यह है कि कई पदों के लिए केवल 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 14 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। वहीं जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है। हालांकि जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
Read More IAS Success Story: सोशल मीडिया से 3 साल की दूरी, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS अफसरशारीरिक मापदंड
जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक पदों के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 163 सेमी और महिला उम्मीदवारों की 150 सेमी होनी चाहिए। पुरुषों के लिए सीना 79 सेमी (5 सेमी फुलाव सहित) आवश्यक है।
जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और महिलाओं की 155 सेमी तय की गई है। उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है।
Read More IAS Success Story: 6 बार असफल, 7वें प्रयास में बनीं IAS: पढ़ें पल्लवी वर्मा की प्रेरक कहानीवेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक पदों पर 19,500 से 62,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं जेल सुपरिटेंडेंट पद पर 36,200 से 1,14,800 रुपये तक मासिक सैलरी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगइन कर आवेदन फॉर्म भरें।
फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments