Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव से वैश्विक बाजारों में भारी अनिश्चितता का माहौल बन गया है। निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से निकलकर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी वजह से सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं में जोरदार तेजी देखी जा रही है।

इजरायल और अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल और गहरा गए हैं। इसी बीच मंगलवार को सोने की कीमत में 5,000 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी 10,000 रुपये से अधिक उछल गई।

MCX पर सोने-चांदी का ताजा भाव

Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार के बंद भाव 1,62,104 रुपये से 5,811 रुपये या 3% से ज्यादा उछलकर 1,67,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वहीं MCX पर 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2,74,998 रुपये से 10,980 रुपये या लगभग 4% चढ़कर 2,85,978 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।

बांकीपुर में बीजेपी का बड़ा दांव Read More बांकीपुर में बीजेपी का बड़ा दांव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड चार हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 1% की तेजी के साथ 5,329.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कारोबार के शुरुआती सत्र में इसमें 2% तक की बढ़ोतरी देखी गई।

नैडी़ कठारी ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों ने की जांच की मांग।  Read More नैडी़ कठारी ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों ने की जांच की मांग। 

यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1.8% की तेजी के साथ 5,342.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतों में 2.8% की मजबूती आई और यह 96.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

ग्लोबल इकोनॉमी पर मंडराता खतरा

इजरायल ने तेहरान पर हमले तेज कर दिए हैं, जबकि ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस संघर्ष ने मिडिल ईस्ट सहित पूरी दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो इक्विटी बाजारों पर दबाव और बढ़ सकता है।

एक्सपर्ट की राय

LKP सिक्योरिटीज के कमोडिटी एवं करेंसी वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी का कहना है कि ग्लोबल इक्विटीज और जोखिम वाले एसेट्स में गिरावट के कारण निवेशक पूंजी को सोने-चांदी में शिफ्ट कर रहे हैं। ये धातुएं अनिश्चितता के दौर में हेज का काम करती हैं। अगर तनाव जारी रहता है तो इनकी कीमतों में और तेजी संभव है।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक MCX पर अप्रैल फ्यूचर्स सोना 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। हालांकि शुरुआती कारोबार में यह स्तर छू लिया गया है। अगर गिरावट आती है तो 1,60,000 रुपये का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा सकता है। चांदी में 2,84,000 रुपये प्रति किलो का स्तर फिलहाल रेजिस्टेंस के रूप में देखा जा रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

  • 24 कैरेट: ₹1,66,710

  • 22 कैरेट: ₹1,52,818

मुंबई

  • 24 कैरेट: ₹1,66,990

  • 22 कैरेट: ₹1,53,074

कोलकाता

  • 24 कैरेट: ₹1,66,770

  • 22 कैरेट: ₹1,52,873

चेन्नई

  • 24 कैरेट: ₹1,67,480

  • 22 कैरेट: ₹1,53,523

बेंगलुरु

  • 24 कैरेट: ₹1,67,080

  • 22 कैरेट: ₹1,53,157

हैदराबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,67,220

  • 22 कैरेट: ₹1,53,285

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments