आरोग्य मेला में156 मरीजों को दवा दी गई 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में  रविवार को  जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया ,   डाक्टर एस सी शर्मा ने 109 मरीजों का जांच कर दवा दी, उन्होंने  बताया कि इस  मौसम में हलकी ठंड सुबह देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप इसी कारण से पैरों में जलन कमर जोड़ों में दर्द हरकुन्निसा हल्का बुखार बीमारी देखने को मिलता है। बच्चों के शरीर पर लाल तेल, बिजान तेल इस्तेमाल करें।इससे बच्चों का रीढ़ व हड्डी मजबूत होता हैं।
 
खासी, जुकाम, सर्दी ,टाई फाई से  बचने का सहज तरीका है। सही ढंग से इलाज करवाए।खान पान में लापरवाही ना बरते।न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा राम नाथ कठौतिया में डॉ राहुल कुमार ने 47 मरीजों देखा गया जिसमें शुगर एवं बीपी जांच कर दवा दी। इस मौके पर डॉक्टर एस सी शर्मा, डॉ राहुल कुमार फार्मासिस्ट त्रिशुल चतुर्वेदी, धीरज राय,राजू आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments