हरियाणा के बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले, अब हिसार से फतेहाबाद तक दौड़ेंगी AC इलेक्ट्रिक बसें, जानें कितना होगा किराया?

SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के हिसार के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एसी ई-सिटी बस सेवा अब शहर तक सीमित नहीं रहेगी। बल्कि इन्हें दूसरी सिटी तक चलाने की तैयारी की जा रही है। खबरों की मानें, तो रोडवेज प्रशासन ने इलेक्ट्रिक बसों को हिसार से फतेहाबाद तक चलाने की तैयारी कर ली है। इस रूट के लिए किराया और संचालन रूट तय किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हिसार बस स्टैंड से फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड तक 80 रुपए और नए बस स्टैंड तक 75 रुपए किराया तय किया है। इसके लिए अंतिम मंजूरी जेबीएम कंपनी से ली जाएगी, जो बसों के रखरखाव और स्पीड कंट्रोल सिस्टम की अनुमति देती है।

खबरों की मानें, तो रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इलेक्ट्रिक बसें शहर के दो रूटों जैसे बस स्टैंड से गंगवा और बस स्टैंड से आधार हॉस्पिटल तक ही सीमित थीं। कम दूरी और सीमित रूट के कारण रोडवेज को अधिक आय नहीं हो पा रही थी। सिटी में बस संचालन होने से ना तो सही माइलेज समझ आ रही है। अच्छी आय कर पा रही है। इसलिए अब रोडवेज ने इलेक्ट्रिक बसों को लंबी दूरी पर भेजने फैसला किया है।

बस आने के बाद लिया जाएगा ट्रायल

सहरसा में निगरानी का बड़ा एक्शन: 16 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी व दलाल गिरफ्तार Read More सहरसा में निगरानी का बड़ा एक्शन: 16 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी व दलाल गिरफ्तार

खबरों की मानें, तो रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि फतेहाबाद रूट पर बसों का ट्रायल रन नई ई-बसें आने के बाद किया जाएगा। ट्रायल के सफल होने के बाद रोज 4 से 5 फेरे चलाने की योजना है। अगर परिणाम बेहतर रहे तो आगे अन्य लंबे रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

दीप प्रज्वलन के साथ विद्यालय में प्रथम कौशल महोत्सव का शुभारंभ Read More दीप प्रज्वलन के साथ विद्यालय में प्रथम कौशल महोत्सव का शुभारंभ

क्या बोले अधिकारी

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट Read More बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

खबरों की मानें, तो हिसार रोडवेज इलेक्ट्रिक बस के डीआई रमेश कुमार सहरावत ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस को फतेहाबाद तक दौड़ाने की तैयारी है। इलेक्ट्रिक बस में 50 किलोमीटर स्पीड को बढ़ाकर 70-80 किलोमीटर किया जाएगा। इसके लिए जेबीएम कंपनी से परमिशन मांगी जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments