पीडब्लू डी की करोड़ों की अवैध कब्जे की भूमि की हुई पैमाईश- कब्जा धारियों में मचा हड़कंप
ब्यूरो प्रयागराज।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के कोड़ापुर गांव में फूलपुर मुबारकपुर मार्ग से लगी हुई पीडब्लू डी की करोड़ों रुपए कीमती भूमि पर भू माफियाओं का अवैध कब्जा है ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त कीमती भूमि पर भूमाफिया लोग बिना किसी अनुमति के मकान बनाकर अवैध रूप से कब्जा करने के बाद उसे किराए पर दे दिया है जिससे उनकी मोटी कमाई हो रही है।
ग्रामीणों की शिकायत पर पीडब्लू डी विभाग हरकत में आया अवैध कब्जा धारियों को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा किन्तु योगी सरकार भी मनबढ़ भूमाफियों के कान में जूं तक नहीं रेंगी जब की सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सभी विभागों के उच्च अधिकारियों को निर्देश दे रखा है कि कही पर भी यदि भूमाफिया अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखे हो तो उसकी पैमाईश कराकर उसे तत्काल खाली कराया जाय।
जिसके क्रम में सोमवार को लगभग आधा दर्जन से अधिक पीडब्लू डी के अधिकारी कर्मचारी राजस्व टीम के साथ अपने पीडब्लू डी की सुरक्षित गैंग हट की भूमि की पैमाईश कराने पहुंचे तो भूमाफियों में हड़कंप मच गया फिलहाल राजस्व टीम ने पीडब्लू की सुरक्षित भूमि की पैमाईश किया तो फूलपुर मुबारकपुर मार्ग पर करोड़ो की कीमती भूमि 164 फिट निकली जिस पर गांव के राम लखन यादव और रामजतन यादव के साथ ही दरियापुर गांव निवासी भवानी भीख यादव अवैध रूप से कब्जा करके उस पर निर्माण करने के बाद किराए पर दे रखा


Comments