Haryana: हरियाणा के शिक्षक ने रिटायरमेंट पर पेश की अनोखी मिसाल, रिटायरमेंट पार्टी की जगह करवाई गरीब बेटी की शादी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के असंध क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक ने समाज के सामने मानवता और सेवा की मिसाल पेश की है। सरकारी स्कूल में मैथ टीचर सतपाल बिसला, जो हाल ही में 31 अगस्त को रिटायर हुए, उन्होंने अपने रिटायरमेंट पर पार्टी करने की बजाय एक गरीब परिवार की बेटी की शादी करवाई। उन्होंने ना सिर्फ शादी करवाई बल्कि नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी का पूरा सामान भी भेंट किया।

सतपाल बिसला का कहना है कि रिटायरमेंट की पार्टी पर लाखों रुपए उड़ाने से अच्छा है किसी का भला करना। वैसे भी बेटियां सबकी साझी होती हैं। उनके इस फैसले की पूरे क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

30 साल की नौकरी, अब सामाजिक सेवा की नई शुरुआत

जबाला गांव निवासी सतपाल बिसला ने 1995 में शिक्षा विभाग में गणित शिक्षक के रूप में करियर की शुरुआत की थी। करीब 30 वर्षों तक हजारों छात्रों को शिक्षा दी, और उनकी अंतिम पोस्टिंग गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, रंगरूटीखेड़ा में थी। रिटायरमेंट के दिन उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी और समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देने का फैसला लिया।

जिस बेटी की शादी करवाई उसका नाम है 'किस्मत'

सतपाल बिसला ने जिस बेटी की शादी करवाई, उसका नाम किस्मत है। वह रंगरूटीखेड़ा गांव के वाल्मीकि समाज से है। उसकी मां का पहले ही देहांत हो चुका था और पिता की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी।

मलिहाबाद में एक्सीडेंट मामले में नया मोड़,लल्ला यादव पर झूठे मुकदमे की साजिश रचने का आरोप Read More मलिहाबाद में एक्सीडेंट मामले में नया मोड़,लल्ला यादव पर झूठे मुकदमे की साजिश रचने का आरोप

परिवार ने पहले से किस्मत का रिश्ता तय कर लिया था, लेकिन शादी के लिए संसाधनों की कमी थी। ऐसे में सतपाल बिसला ने अपनी रिटायरमेंट का दिन किस्मत के लिए सौभाग्य का दिन बना दिया।

पटियाला में RTA की स्पेशल चेकिंग, 28 गाड़ियों पर ₹7.82 लाख के चालान Read More पटियाला में RTA की स्पेशल चेकिंग, 28 गाड़ियों पर ₹7.82 लाख के चालान

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें