सड़क पर भक्सी के स्थान पर डाली गई मिट्टी और बिछाई गई ओवर साइज गिट्टी

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही निर्माणाधीन सड़क

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

जहां सरकार हर तरफ जीरो टॉलरेंस का जमकर ढिंढोरा पीट रही है वहीं इस नीति पर लोक निर्माण विभाग बट्टा लगाने में तनिक भी पीछे नहीं है। कहीं सड़कों में घातक गड्ढे हैं तो कहीं सड़कों के किनारे मुँह में थप्पड़ जड़ने वाली झाड़ियां उगी हैं जो कि जनमानस के जी का जंजाल बने हैं। इतना ही नहीं जहां नई सड़कें बन रही हैं वहां पर सोने पे सुहागा तो तब हो जाता है जब अधिकारियों की जरा सी लापरवाही से ठेकेदार अधोमानक निर्माण कार्य करने में सफल हो जाते हैं।

पत्थर वाली भक्सी के बजाय मिट्टी डालकर चलाया गया है रोलर।

जानकारी में एक सड़क आई जो अकबरपुर नगर पालिका के शिवबाबा वार्ड के कोटवा सीहमई कारीरात में जाने के लिए शारदा सहायक नहर से गांव तक बनाई जा रही है। जिसमें डामरीकरण करने से पहले जो पत्थर की भक्सी डाली जाती है ठिकेदार द्वारा उसके स्थान पर नहर की रेत (मिट्टी) डाल दिया गया। जिसमें तमाम घास फूस की जड़े भी शामिल रहीं और उसी पर रोड रोलर भी चला दिया गया।

कृषि विकास योजनाओं की समीक्षा, वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को मिली स्वीकृति Read More कृषि विकास योजनाओं की समीक्षा, वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को मिली स्वीकृति

बिछाया गया मानक विहीन आकर का पत्थर।

रॉबर्ट्सगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट एवं अस्पताल में उपद्रव के मामले में 05 अभियुक्त गिरफ्तार Read More रॉबर्ट्सगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट एवं अस्पताल में उपद्रव के मामले में 05 अभियुक्त गिरफ्तार

IMG20250913085624_copy_1536x2048_copy_760x893

शौच को गए व्यक्ति की नदी में डूबकर मौत हो गई  Read More शौच को गए व्यक्ति की नदी में डूबकर मौत हो गई 

भ्रष्टाचार का बोलबाला इस कदर बढ़ गया है कि इसी कोटवा मोहल्ले तक जाने वाली निर्माणाधीन सड़क में ऐसी स्थिति भी देखने को मिली जहां कि डाले जा रहे पत्थर के दूसरे परत में ओवर साइज का पत्थर भी बिछाया गया है जोकि सड़क के मानक के विपरीत माना जाता है।

मानक विहीन स्तर पर हो रहा सड़क का निर्माण।

इस प्रकार से हो रहे घटिया तरीके से सड़क निर्माण को देखते हुए लोगों में चर्चा है कि बिना सक्षम अधिकारियों की देखरेख किए यदि उक्त रोड इसी प्रकार से बना दी गई तो ज्यादा दिन तक इसका चलना मुमकिन नहीं होगा।

 

डाली जा रही गिट्टी की परत मानक विरुद्ध, जांच का विषय।

गिट्टी की परत की मोटाई कम होने के बाबत लोगों में यह चर्चा होते सुना गया कि इस सड़क में मोटी गिट्टी कम डाली गई है और रोड रोलर भी बहुत कम चलाया जा रहा है जिससे गिट्टी अच्छे ढंग से नहीं बैठ रही। लोगों का कहना है कि यह रोड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है जिसके कारण रोड समय से पहले धंसने और टूट जाने की दुविधा बनी रहेगी। जांचकर कार्यवाही किया जाना चाहिए।

जेई ने ओवर साइज गिट्टियों को हटवाया।

IMG20250913170341_copy_2048x1536

फिलहाल उपरोक्त विषयक सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद जगा लोक निर्माण विभाग अपने जेई को भेजकर मामले के बाबत जानकारी ली। मौका मुवायना करने पहुंची महिला जूनियर इंजीनियर मीरा मौर्या ने रोड में डाली जा रही कुछ मिट्टी और ओवर साइज गिट्टी को हटवाया।

सहायक अभियंता ने कहा।

मानक विहीन बनाई जा रही सड़क के मामले में सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने पर एई चंद्र प्रताप ने कहा जहां कोई समस्या होगी उसका सुधार करा दिया जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें