प्रहर्ष फाउंडेशन की ओर से शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने शिक्षिकाओं के सम्मान में नाटक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लखनऊ-रोशनी सोनकर 

राजधानी लखनऊ में प्रहर्ष फाउंडेशन की ओर से शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सुमन दुबे और सचिव एवं कार्यक्रम संयोजिका सुधा गुप्ता ने इस आयोजन को हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न कराया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. मीता श्रीवास्तव, शम्मी नाग, हरजीत कौर, श्वेता गुप्ता, आरती वर्मा, रेनू वर्मा, ऊषा, किरण, अलका सक्सेना, सुषमा श्रीवास्तव, निमिषा तथा गीता देवी को शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने शिक्षिकाओं के सम्मान में नाटक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं, शिक्षिकाओं ने भी मंच पर आकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जिला मुख्यालय पर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित  Read More जिला मुख्यालय पर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें