Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: उत्तर और मध्य भारत में इस बार मॉनसून की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। विशेष रूप से पंजाब में आई भीषण बाढ़ के चलते अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान व कच्छ के ऊपर बने गहरे दबाव के चलते दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उत्तर गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।

इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 से 10 सितंबर के बीच, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12 से 14 सितंबर तक, तथा नागालैंड और मणिपुर में 11 और 12 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा में भी 11 और 12 सितंबर को भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश या छींटे पड़ सकते हैं। 10 और 11 सितंबर को भी दिल्ली में किसी खास बारिश की संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही छिटपुट बारिश से लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 11 सितंबर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिसकी शुरुआत तराई बेल्ट के जिलों से होगी और 12-13 सितंबर को यह पूरे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में फैल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

श्रीभूमि जिले के आनिपुर में बेली ब्रिज का निर्माण चार महीने बाद भी अधूरा, दोनों किनारों के लोग भारी परेशानी में। Read More श्रीभूमि जिले के आनिपुर में बेली ब्रिज का निर्माण चार महीने बाद भी अधूरा, दोनों किनारों के लोग भारी परेशानी में।

बिहार में भी पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के चलते गर्मी ने दोबारा दस्तक दी है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है लेकिन उससे कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने 8 से 13 सितंबर के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पंजाब में बाढ़ की स्थिति ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जहां पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

मलिहाबाद में एक्सीडेंट मामले में नया मोड़,लल्ला यादव पर झूठे मुकदमे की साजिश रचने का आरोप Read More मलिहाबाद में एक्सीडेंट मामले में नया मोड़,लल्ला यादव पर झूठे मुकदमे की साजिश रचने का आरोप

हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दो-तीन दिनों में पंजाब में बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली से सटे होने के कारण हरियाणा में भी मौसम में बदलाव के आसार हैं, और यहां भी 9 और 10 सितंबर को बारिश की संभावना कम है, जबकि 11 और 12 सितंबर को बादल छाए रहने की संभावना है।

गांधी प्रतिमा पर ताला, बारिश में भी सपा का प्रदर्शन Read More गांधी प्रतिमा पर ताला, बारिश में भी सपा का प्रदर्शन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments