सोनभद्र के डाला में एक पेड़ मां के नाम अभियान श्री महादेव इंटरप्राइजेज ने किया 3000 पौधों का रोपण

श्री महादेव इंटरप्राइजेज ने पौधे लगाकर दिया पर्यायवरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

राजेश तिवारी Picture
Published On

पर्यायवरण संरक्षण पर विशेष जोर, लोगों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

डाला/ सोनभद्र-

 सोनभद्र जिले के डाला क्षेत्र में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बिल्ली मारकुंडी के पट्टा धारक श्री महादेव इंटरप्राइजेज ने शनिवार को अपनी खदान परिसर में फलदार और छायादार पौधों का वृहद पौधारोपण किया।

यह पहल प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्म के चेयरमैन वीरेन्द्र पाठक रहे। इस अवसर पर श्री पाठक ने पर्यावरण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति के दायित्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, धरा पर प्रत्येक मनुष्य का कर्ज है एक पेड़ लगाना।

NEET प्रथम प्रयास में शानदार सफलता, 576 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन Read More NEET प्रथम प्रयास में शानदार सफलता, 576 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

प्रधानमंत्री  के आह्वान पर आप पेड़ लगाकर अपनी धरा का कर्ज उतार रहे हैं। उन्होंने पेड़ों के महत्व को समझाते हुए कहा कि वृक्षों के अभाव में वातावरण तेजी से असंतुलित होता जा रहा है, जिससे जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। श्री महादेव इंटरप्राइजेज ने इस अभियान के तहत 3000 पौधों का पौधारोपण करने और उन्हें सुरक्षित बचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। फर्म के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस लक्ष्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

मासिक समीक्षा बैठक में शिक्षकों का किया गया उन्मुखीकरण Read More मासिक समीक्षा बैठक में शिक्षकों का किया गया उन्मुखीकरण

यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों के संरक्षण और उनके विकास को सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया है, जो पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस महत्वपूर्ण पौधारोपण कार्यक्रम में अरुण यादव, अजय यादव, अजय ओझा, बहादुर केसरी, रमेश यादव, जावेद फारुकी, नीरज भाटिया, अखिलेश यादव, शैलेंद्र कुमार, विपिन कश्यप सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना की और अपने-अपने स्तर पर इसमें सहयोग करने का संकल्प लिया।

सावन के मद्देनजर कॉवड़ यात्रा मार्ग पर  मीट, मुर्गे  मांस की  दुकानों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण , दी चेतावनी Read More सावन के मद्देनजर कॉवड़ यात्रा मार्ग पर मीट, मुर्गे मांस की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण , दी चेतावनी

यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा, जिससे सोनभद्र को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक ठोस कदम उठाया जा सकेगा।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार