परी मेकओवर एंड फैशन वर्ल्ड मैजिशियन प्रोडक्शन के द्वारा ऐतिहासिक आयोजन

लखनऊ में पहली बार आयोजित हुआ बेयर्ड मैन मॉडल शो, देशभर के मॉडल रहे शामिल

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लखनऊ।

राजधानी लखनऊ में फैशन जगत का एक अनूठा और ऐतिहासिक आयोजन देखने को मिला, जब परी मेकओवर एंड फैशन वर्ल्ड की फाउंडर पूनम सिंह द्वारा लखनऊ के इतिहास में पहली बार बियर्ड मैन मॉडल शो आयोजित किया गया।

इस अभिनव पहल ने न केवल शहर की फैशन इंडस्ट्री को नई दिशा दी, बल्कि फ्रेशर मॉडल्स के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच भी प्रदान किया। कार्यक्रम में देशभर से आए मॉडल्स ने रैम्प पर अपनी दमदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस खास मौके पर भोजपुरी कलाकार एवं गायक सांकेत गिरी ने बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत की। वहीं मालिक-ए-अवध श्वेता तिवारी और उनके पति अनुपम तिवारी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।

ज्वैलरी इंडस्ट्री की ओर से भी इस आयोजन को बड़ा समर्थन मिला। ज्वैलरी ब्रांड के प्रमुख रत्नेश अग्रवाल ने पूरे भारत से आए चुनिंदा बियर्ड मॉडल्स को अपने ब्रांड के लिए ऐड शूट का दुर्लभ अवसर प्रदान किया, जिसे मॉडल्स ने अपने करियर का बड़ा पड़ाव बताया।

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान को लेकर संशोधित आदेश जारी Read More वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान को लेकर संशोधित आदेश जारी

जिन मॉडल्स को ज्वैलरी शूट का मौका मिला उनमें - अभिषेक चंदेल, अमित पटेल, अविश पाटीदार, हरीश राठौर (मध्य प्रदेश), सुषमा शुभम जाट पंकज प्रभात जबकि महिलाओं में मोनिका गुप्ता और स्वाति शर्मा (लखनऊ) शामिल रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ऑर्गेनाइज़र अनूप त्रिपाठी और को-ऑर्गेनाइज़र प्रदीप दिव्यावीर की अहम भूमिका रही।

गोंडा में नजूल भूमि पर बनेंगे ऑफिसर आवास, ओपन जिम की भी योजना Read More गोंडा में नजूल भूमि पर बनेंगे ऑफिसर आवास, ओपन जिम की भी योजना

लखनऊ से संवाददाता रोशनी सोनकर की यह रिपोर्ट बताती है कि राजधानी में प्रतिभाओं के लिए अब नए मंच तैयार हो रहे हैं, जो भविष्य में फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

किसानों ने राहत राशि न मिलने पर की लेखपाल की शिकायत  Read More किसानों ने राहत राशि न मिलने पर की लेखपाल की शिकायत 

 

 

About The Author

Post Comments

Comments