माघ मेल सुरक्षा तैयारियों की पुलिस उपायुक्त नगर ने किया व्यापक निरीक्षण।

बेली कछार से बड़ा–छोटा बघाड़ा तक सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
प्रयागराज।
 
आने वाले माघ मेला–2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं पूरी तरह निर्विघ्न आयोजित कराने के लिए प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त नगर ने मेला क्षेत्र से सटे प्रमुख पार्किंग स्थलों—बेली कछार, छोटा बघाड़ा और बड़ा बघाड़ा—का व्यापक निरीक्षण कर तैयारियों की जमीन-स्तर पर समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग एरिया में प्रवेश–निर्गम मार्ग,बैरिकेडिंग,प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तैनाती,सीसीटीवी कवरेज, भीड़ प्रबंधन तथा आपातकालीन रेस्पॉन्स सिस्टम की स्थिति का गहन रूप से अवलोकन किया। 
 
उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी व्यवस्थाओं को मजबूत करने, संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने, तथा वाहनों के सुचारु संचालन के लिए स्पष्ट रूट– प्लान तैयार रखने के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि माघ मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए पार्किंग प्रबंधन किसी भी स्थिति में ढीला नहीं पड़ना चाहिए।
 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकाश,सफाई,मार्ग चिन्हांकन और सुरक्षा घेराबंदी जैसी व्यवस्थाएँ अंतिम समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन का दावा है कि माघ मेला–2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए कार्य युद्धस्तर पर जारी है। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें