खेत में त्रासदी: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

 खेत में त्रासदी: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

 ग़ोला गोरखपुर - गोला थाना क्षेत्र के भटौली गांव में सोमवार को खेत की जुताई के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। रोटावेटर की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक आदित्य कुमार की मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। कुछ ही क्षणों में खुशियों से भरा एक परिवार मातम में बदल गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक आदित्य कुमार उरुवा थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी नंदकिशोर का पुत्र था। वह परिवार में चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सोमवार को वह अपने परिचित के खेत की जुताई में मदद करने भटौली गया था। खेत में जुताई के लिए ट्रैक्टर चल रहा था और आदित्य उसी पर बैठकर काम में सहयोग कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुताई के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की ओर गिरते हुए ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया।

रोटावेटर की ब्लेड से कटकर आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर खेत के पास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़े और उसे तुरंत ट्रैक्टर रुकवाकर बाहर निकाला। हालत नाजुक होने के कारण उसे आनन-फानन में पीएचसी उरुवा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आदित्य की मौत की खबर गांव और उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मरवटिया गांव में मातम छाया हुआ है। पड़ोसियों से लेकर रिश्तेदारों तक, सभी इस हादसे से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आदित्य मेहनती, मिलनसार और परिवार का सहारा था। अभी उसकी उम्र ही क्या थी—जीवन की शुरुआत ही हुई थी कि मौत ने उसे बेरहमी से छीन लिया।

ईडी बनाम ममता बनर्जी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर  पर रोक लगाई Read More ईडी बनाम ममता बनर्जी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर  पर रोक लगाई

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने खेत में काम करते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि रोटावेटर जैसे कृषि यंत्र बेहद खतरनाक होते हैं, जिनके संचालन के दौरान लापरवाही या असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है।

संगम तट पर  लगभग 85 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई Read More संगम तट पर  लगभग 85 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई

युवक की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ा दी है। परिवार के लोग बार-बार बस इसी बात को कोस रहे हैं कि काश वह उस दिन खेत में न गया होता। गांव में हर कोई यही कह रहा है—“एक पल की चूक ने आदित्य को हमसे हमेशा के लिए छीन लिया।”

सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने भंडारे का आयोजन किया  Read More सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने भंडारे का आयोजन किया 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel