किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी
On
गोंडा। सरजू नहर राष्ट्रीय परियोजना के मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी ने सोमवार को सरजू नहर खंड-2 से संचालित प्रमुख नहरों—रनियापुर, गंधारिया, दापोली, सेमरोना, ककरा, मोहम्मदपुर और रोहिणी भारी नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। विशेष बात यह रही कि उन्होंने यह निरीक्षण स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर किया, ताकि जमीनी हालात को बिना किसी औपचारिकता के ठीक तरह से समझ सकें।मुख्य अभियंता श्री त्रिपाठी ने नहर किनारे मौजूद किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया। किसानों की समस्याओं, सिंचाई व्यवस्था की स्थिति और पानी की उपलब्धता पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार और विभाग दोनों ही किसानों के हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा— “किसी भी किसान की सिंचाई से जुड़ी समस्या बिना समाधान के नहीं छोड़ी जाएगी। यदि किसी नहर में पानी की सप्लाई में रुकावट हो या कोई तकनीकी दिक्कत उत्पन्न हो, तो किसान स्थानीय अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें।”मुख्य अभियंता ने आगे कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान न हो सके, तो किसान सीधे उन्हें लिखित या मौखिक रूप से जानकारी देकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान सरजू नहर खंड-2 के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, सहायक अभियंता सद्दाम हुसैन, अवर अभियंता महेंद्र कुमार सहित पूरी टीम मौजूद रही और विभिन्न स्थानों पर नहर की स्थिति व पानी की आपूर्ति का जायजा लिया। किसानों ने भी इस निरीक्षण का स्वागत किया और कहा कि मुख्य अभियंता द्वारा सीधे जमीनी स्तर पर पहुंचना उनके लिए भरोसा बढ़ाने वाला कदम है। नहरों के सुचारू संचालन से रबी की फसल की सिंचाई में काफी राहत मिलेगी।यह निरीक्षण सरकार की उस मंशा को दर्शाता है जिसके तहत हर किसान को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
19 Jan 2026
18 Jan 2026
17 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
18 Jan 2026 18:10:15
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापारिक तनाव के बीच एक नया कूटनीतिक संकेत सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List