किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने विधुत उपकेन्द्र में किया धरना प्रदर्शन

किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने विधुत उपकेन्द्र में किया धरना प्रदर्शन

स्वतंत्र प्रभात 
नैनी,प्रयागराज।
 
भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधुत उपकेन्द्र में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार, बिजली बिल मनमानी तरीके से वसूली को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया जिसकी अगुवाई जिला अध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह ने की।यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग में जो भ्रष्टाचार व्याप्त है, उस भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हुए हैं।उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है।
 
उनका यथोचित निदान किया जाए, बहुत सारे ऐसे उपभोक्ता हैं जिनको पता भी नहीं है कि हमारा मीटर कहां है। हमारा कनेक्शन कहां हुआ है और बिजली का बिल आ रहा है। वो निस्तारण के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।जेई मंगला प्रसाद ने बात सूनी और तत्काल कार्रवाई की।इस धरना प्रदर्शन मे डाक्टर वीके सिंह, कृष्ण राज सिंह, रूबी बानो जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,मनीष सिंह, राज सिंह, अनिल कुमार शर्मा आदि रहे।
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel