मनरेगा लोकपाल डॉ. आर.आर. जैसवार ने राती में मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण
पत्रावलियों की विस्तृत जांच के बाद स्थलीय सत्यापन, लोकपाल बोले—“मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता सर्वोपरि” ।
On
लखनऊ
शनिवार को राजधानी लखनऊ के विकास खंड मोहनलालगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत राती में मनरेगा से संबंधित विभिन्न कार्यों का व्यापक निरीक्षण मनरेगा लोकपाल डॉ. आर.आर. जैसवार द्वारा किया गया। उन्होंने सबसे पहले ग्राम पंचायत में उपलब्ध मनरेगा पत्रावलियों, आवासों से संबंधित अभिलेखों तथा विभिन्न विकास कार्यों की दस्तावेजी स्थिति की गहन समीक्षा की। तत्पश्चात उन्होंने संबंधित स्थलों पर पहुंचकर कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया और गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा कार्यों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया ।
उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण विकास का एक महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसमें पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराए जाएं तथा प्रत्येक चरण में पूरी ईमानदारी और शुचिता बनाए रखें।
निरीक्षण के दौरान डॉ. जैसवार ने बताया कि “मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दस्तावेजों तथा स्थलीय सत्यापन से यह देखा जा रहा है कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हों और किसी स्तर पर कोई अनियमितता न रहे। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य तभी सार्थक होंगे जब नौकरी चाहने वाले श्रमिकों को उचित लाभ मिले और योजनाओं का निष्पादन पूरी ईमानदारी से किया जाए।”
डॉ. आर.आर. जैसवार ने पंचायत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए

कहा कि सभी रिकॉर्ड अपडेट रहें और कार्य स्थल पर सूचना पट्ट, मजदूरों की उपस्थिति तथा भुगतान से जुड़े विवरण सटीक रूप से दर्ज किए जाएं ताकि मनरेगा की प्रभावशीलता और भरोसेमंद कार्यप्रणाली निरंतर बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव सुप्रिया गौतम, प्रधान उपदेश कुमार, तकनीकी सहायक राज किशोर शुक्ला, बीआरपी रामनाथ, सोशल ऑडिट टीम सदस्य राजकुमार अवस्थी, महादेव प्रसाद, कमलेश कुमारी, राजेंद्र प्रसाद सहित स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लोकपाल ने ग्रामवासियों से भी संवाद कर मनरेगा कार्यों के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी ली।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
21 Jan 2026
20 Jan 2026
20 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
20 Jan 2026 20:44:45
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के मामले...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List