Aadhaar Card: आधार कार्ड में नाम हो गया है गलत? घर बैठे चुटकियों में ऐसे करें ठीक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Aadhaar Card: आज के समय में आधार कार्ड एक अनिवार्य पहचान पत्र बन चुका है। चाहे सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या बैंकिंग, पेंशन, पासपोर्ट और स्कूल/कॉलेज जैसे जरूरी कार्यों को निपटाना हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। लेकिन यदि आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत हो, तो यह बड़ी समस्या बन सकती है।

हालांकि अच्छी खबर यह है कि अब आप यह गलती घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही सुधार सकते हैं। आधार कार्ड में गलत नाम से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अड़चन, बैंकिंग और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में दिक्कत, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर ID बनाने में देरी, स्कूल/कॉलेज एडमिशन में दस्तावेज मिलान की समस्या, PAN-Aadhaar लिंक कराने में परेशानी आ सकती है।

नाम की स्पेलिंग सुधारने का पूरा प्रोसेस

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं

रुबियो के मुंबई दौरे पर राहुल गांधी का सवाल, पीएम मोदी से मांगा जवाब Read More रुबियो के मुंबई दौरे पर राहुल गांधी का सवाल, पीएम मोदी से मांगा जवाब

‘Update Aadhaar’ सेक्शन में जाएं। होमपेज पर "Update Aadhaar Online" या "Login" विकल्प चुनें।

सुप्रीमकोर्ट जजों की भी नहीं सुनती सरकार, धरना देने की मौखिक चेतावनी Read More सुप्रीमकोर्ट जजों की भी नहीं सुनती सरकार, धरना देने की मौखिक चेतावनी

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

हलिया ब्लॉक प्रमुख के गांव में विकास कार्यों की हकीकत पर उठे सवाल। Read More हलिया ब्लॉक प्रमुख के गांव में विकास कार्यों की हकीकत पर उठे सवाल।

मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके लॉगिन करें।

‘Name’ सेक्शन को चुनें। जिस डिटेल में सुधार करना चाहते हैं, उसे चुनें (यहां 'Name')।

सही नाम सावधानी से टाइप करें। स्पेलिंग दो बार जांचें।

प्रमाण पत्र (Supporting Document) अपलोड करें।

अनुरोध सबमिट करें।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments