Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते ठंड और तेज हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में 12 दिसंबर तक शीत लहर की चेतावनी जारी की है। पश्चिम भारत से सटे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिसका प्रभाव 12 दिसंबर तक जारी रह सकता है।

IMD के अनुसार, 13 दिसंबर तक असम और मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। वहीं, 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

दिल्ली-NCR: 12 दिसंबर तक रहेगा शुष्क मौसम

बांधवगढ़ से भटककर ड्रमंडगंज के जंगल पहुंचे हाथी, गांवों में दहशत का माहौल; वन विभाग की टीम अलर्ट, ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने की चेतावनी Read More बांधवगढ़ से भटककर ड्रमंडगंज के जंगल पहुंचे हाथी, गांवों में दहशत का माहौल; वन विभाग की टीम अलर्ट, ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने की चेतावनी

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। रात और सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 2325 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 610 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पिछले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि दिन में हल्की धूप लोगों को राहत दे रही है।

बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण Read More बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण

उत्तर प्रदेश: ठिठुरन बढ़ी, कोहरे की आशंका

सरकारी संपत्ति पर कथित कब्जे का खेल जारी! कॉलोनी में टायर रखकर घेरा परिसर, सार्वजनिक शौचालय तक पर जमाई पकड़ Read More सरकारी संपत्ति पर कथित कब्जे का खेल जारी! कॉलोनी में टायर रखकर घेरा परिसर, सार्वजनिक शौचालय तक पर जमाई पकड़

उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है। रात के समय तापमान तेजी से नीचे जा रहा है, जबकि अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई है। पछुआ हवाओं के कारण पूरे राज्य में गलन बढ़ गई है। तराई क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने लगा है।

मौसम विभाग ने 11 और 12 दिसंबर को मौसम साफ रहने और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है। 13, 14 और 15 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने के साथ सुबह कोहरा पड़ सकता है।

बिहार: पछुआ हवाओं से ठिठुरन, तापमान सामान्य से नीचे

बिहार में उत्तर-पश्चिम से आने वाली बर्फीली पछुआ हवाओं ने ठंड को काफी बढ़ा दिया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। पटना में न्यूनतम तापमान 13°C जबकि गया में यह 10.6°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 1520 किमी/घंटा की रफ्तार से बहने वाली ठंडी हवाएं अगले 48 घंटे तक जारी रहेंगी। तापमान में गिरावट के चलते सुबह घना कोहरा छा सकता है।

उत्तराखंड: धूप के बावजूद रात में बढ़ी सर्दी

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश न होने के कारण दिसंबर में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है और सूखी ठंड बीमारियों में बढ़ोतरी कर रही है। लोगों को फिलहाल बारिश का इंतजार है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments