फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

अवैध दबंगई से पीड़ित महिला की गेहूं की फसल में लगाई गई आग, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता के अनुसार, उसने करिया सुत मेढ़ई निषाद से ग्राम मुस्तफाबाद सरैया स्थित गाटा संख्या 19 व 134 की जमीन का विधिवत बैनामा कराया था,

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

कादीपुर, सुलतानपुर।
 
थाना कोतवाली कादीपुर क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया गांव में दबंगई की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ भूमि विवाद में एक महिला की खड़ी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया गया। प्रकरण में पीड़ित महिला पुष्पा देवी पत्नी पन्नालाल ने कादीपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
 
जो दाखिल खारिज भी हो चुका है। तभी से उक्त जमीन पर उसका कब्जा है और वह नियमित खेती करती चली आ रही हैं। इसी भूमि पर इस वर्ष उसने गेहूं की फसल बोई थी।
 
पीड़िता ने बताया कि उक्त जमीन से संबंधित मामला तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें दिनांक 24 मार्च 2025 को उसके पक्ष में आदेश भी पारित हो गया। इसके बावजूद विपक्षी मग्घू पुत्र टिहरी निवासी मुस्तफाबाद सरैया ने फसल काटने से रोका और लगातार दबंगई कर रहा था।
 
पीड़िता के अनुसार, दिनांक 12 मई 2025 की रात लगभग 9 बजे विपक्षी ने खेत में घुसकर उसकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। जब वह खेत पहुँची तो उसने विपक्षी को भागते देखा। पीड़िता ने थाना कादीपुर में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
 
स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा देने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार