आरेडिका पहुँचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,कोच निर्माण प्रक्रिया का लिया जायजा

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी और अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मंगलवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोच निर्माण प्रक्रिया का जायजा लिया। इस अवसर पर आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
 
दौरे में श्रीगांधी ने फैक्ट्री परिसर में कोच निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखा और विशेष रूप से व्हील निर्माण यूनिट, स्लीपर कोच, एसी-3 इकोनॉमिक, हमसफर, अन्त्योदय, एसी पेंट्रीकार, नॉन-एसी चेयरकार, तेजस, राजधानी, भारत गौरव और वंदेभारत जैसे आधुनिक कोचों के निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने भी उन्हें कारखाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
 
राहुल गांधी ने आमजन के लिए बनाए जा रहे सामान्य दीन दयालु व स्लीपर कोच का निरीक्षण किया। उन्होंने इन कोचों में यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए सुधारों में बेहतर सीट व बर्थ, स्लाइडिंग विंडो डोर, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, कुशन युक्त लगेज रैक, एफआरपी पैनल और मॉड्यूलर टॉयलेट की सराहना की। कोच की गुणवत्ता को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर आरेडिका के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक खरे, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक राजीव खंडेलवाल, प्रधान मुख्य इंजीनियर सत्य प्रकाश यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल प्रियदर्शी, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अकमल वदूद, और प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी आभा जैन सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार