विधायक गौरा ने मुख्य सेविकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट फोन वितरण किया

इसके साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकेगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मनकापुर गोण्डा : बाल विकास परियोजना कार्यालय, छपिया, जनपद गोण्डा में मुख्यसेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रभात कुमार वर्मा जी सम्मिलित हुए।विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
 
स्मार्ट फोन वितरण से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विभागीय कार्यों के संचालन, पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने में सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकेगा।
 
इस अवसर प विधायक द्वारा मुख्यसेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे खण्ड विकास अधिकारी छपिया  अभय कुमार सिंह,सीडीपीओ  वंदना श्रीवास्तव,  इंद्रावती वर्मा सुपरवाइजर, रंजना सिंह अनुपम मिश्रा , मीनाक्षी देवी एवं भारी संख्या में आंगनवाड़ी के कर्मचारी मौजूद रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार