चौकी इंचार्ज सनिगवां ने मुठभेड़ में गौ तस्कर को पकड़ा
पकड़े गए गौ तस्कर पर विभिन्न थानों में दस से अधिक मुकदमे
कानपुर। बीती रात सनिगवां में चौकी प्रभारी की तत्परता से और सर्विलांस टीम की मदद से मुठभेड़ में गौ तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है। बदमाशों में एक का नाम हाकिम है जबकि दूसरे का नाम इदरीस है। हाकिम पर कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में दस मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि एक गाय गुम हो गई थी जिसकी सूचना सनिगवां चौकी प्रभारी को दी गई थी। उन्होंने आप्रेशन त्रिनेत्र के तहत लगे कैमरों को सर्विलांस की मदद से खंगाला तो एक स्कूटी पर दो लोग एक गाय को ले जाते दिखे। चौकी प्रभारी ने थाना प्रभारी को इस विषय की जानकारी दी और कैमरों को खंगालते हुए अपराधियों तक पहुंचे।
अपराधियों ने अपने आप को घिरता देख फायर किया जबाब में पुलिस ने भी फायर किया तो बदमाश हाकिम के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


Comments