नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बाइक को टक्कर मारने के बाद खाई में पलटी बस, एक की हुई मौत आधा दर्जन यात्री घायल
सीतापुर- जनपद सीतापुर में यात्रियों से भरी बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई हादसा उस वक्त हुआ जब ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार को टक्कर लगी है इस दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार लोगों को निकालकर उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया है हादसे के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा है।
मामला लहरपुर कोतवाली इलाके का है यहां लहरपुर से तंबौर यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस लालपुर गांव के निकट बाइक सवार को टक्कर मारते हुए बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। दर्दनाक हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए वहीं एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को देकर घायलों को तत्काल बाहर निकालने का प्रयास किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार घायल यात्रियों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि कई अन्य यात्री घायल अवस्था में में अस्पताल पहुंचे जहां उनका उपचार चल रहा है!!


Comments