फीचर्ड

दो दोषियों को 5-5 वर्ष की कठोर कैद ढाई-ढाई हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 3-3 माह की अतिरिक्त कैद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का अमेठी पुलिस लाइन में हुआ सजीव प्रसारण
नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी
मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन चुर्क में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नवरात्र के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया

गाजा के राफा शहर पर इजराइल के हमले से नाराज़ अमेरिका 

Office Desk Lucknow Picture
Published On

अमेरिका ने अपनी इच्छा के विपरीत गाजा के राफा शहर पर बड़े पैमाने पर हमला करने के इजराइल के फैसले को लेकर चिंता व्यक्त करने के लिए पिछले सप्ताह इजराइल को भेजी जाने वाली बम की खेप रोक दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि खेप में 2000 पाउंड वजन के 1800 बम और 500 पाउंड वजनी 1700 बम भेजे जाने थे। अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटकों का इस्तेमाल घनी आबादी वाले क्षेत्र में कैसे किया जा सकता है।

चरमपंथी हमास द्वारा पिछले साल सात अक्टूबर को इजराइल पर घातक हमला किये जाने के जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी पर आक्रमण शुरू कर दिया था, जिसके बाद से 10 लाख से अधिक नागरिकों ने रफह में शरण ली हुई है। व्हाइट हाउस की ओर से कई महीने तक आपत्ति दर्ज कराए जाने के बावजूद इजराइली सरकार रफह पर आक्रमण की तैयार करती रही,

जिसके बाद अप्रैल में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने इजराइल को भविष्य में सैन्य सहायता भेजने की समीक्षा शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि बम की खेप रोकने का निर्णय पिछले सप्ताह लिया गया और खेप निकट भविष्य में इजराइल को भेजी जाएगी या नहीं, इस पर निर्णय नहीं लिया गया है। 

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, देश के प्रति योगदान को बताया अहम Read More पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, देश के प्रति योगदान को बताया अहम

 

यूपी में डीबीटी से मजबूत हो रहा अंत्योदय, सीधे खातों में पहुंच रही सरकारी सहायता Read More यूपी में डीबीटी से मजबूत हो रहा अंत्योदय, सीधे खातों में पहुंच रही सरकारी सहायता

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार